फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुर्घटना में ससुर की मौत, दामाद घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सैदपुर पुल के पास बाइक सवार ससुर-दामाद को दूसरी बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। दोनों को सरकारी अस्पताल लाया गया, यहां ससुर की मौत हो गई, दामाद का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला गणेश निवासी रामऔतार (73) खेती करते थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। बुधवार को उनका दामाद रवि शंकर बाइक से उन्हें लेकर हरदोई दवा दिलाने के लिए आया था। देर शाम दवा लेकर दोनों बाइक से गांव जा रहे थे। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सैदपुर पुल के पास पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राम औतार सिर के बल सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें