फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनियामऊ में भूमि के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

15 दिसंबर को ग्राम धनियामऊ में विवेक दीक्षित और महेश नारायण दीक्षित के बीच विवाद हो गया था। घटना में महेश नारायण ने अपने पुत्रों और पौत्र के साथ मिलकर लाठी-डंडे से विवेक दीक्षित पर हमला कर दिया था।
उपचार के दौरान विवेक दीक्षित की मौत लखनऊ ट्रामा सेंटर में हो गई थी। मृतक के पुत्र निखिल दीक्षित ने महेश नारायण दीक्षित, उनके पुत्रों सुनील दीक्षित, विनीत दीक्षित और पौत्र शोभित दीक्षित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विसेन ने बताया कि महेश नारायण दीक्षित और सुनीत दीक्षित को दहेलिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से एक लाठी और डंडा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें