फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइकों की टक्कर में पिता-पुत्री की मौत, तीन घायल

Thu, 09 Mar 2023 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में पिता-पुत्री की मौत, तीन घायल
विज्ञापन


- पहले पिता की गई जान, फिर बेटी ने दम तोड़ा



संवाद न्यूज एजेंसी

संडीला (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के संडीला बेनीगंज मार्ग पर बाइकों की हुई भिड़ंत में पिता-पुत्री की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। पिता-पुत्री की मौत की जानकारी होते ही उनके घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन




थाना अतरौली के ग्राम बहुती खुर्द निवासी आरिफ (35) अपनी पुत्री आलिया (7) को लेकर बुधवार शाम रिश्तेदारी में थाना कछौना के ग्राम उनए जा रहे थे। संडीला बेनीगंज मार्ग स्थित शिवनगरा मोड़ के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे बाइक सवार से टकरा गई। हादसे में आरिफ व आलिया के अलावा अन्य बाइक सवार सौरभ, विपिन व रोहित निवासी ग्राम समदखेड़ा थाना संडीला गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को संडीला सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। पुत्री सहित तीनों बाइक सवारों को ट्रामा रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय रास्ते में ही आलिया की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई शकील ने बताया कि मृतक के तीन पुत्री एक पुत्र है। इनमें से एक पुत्री की मौत हो गई। मृतक ढाबे पर खाना बनाने का काम करता था।
विज्ञापन


कोतवाल दिनेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें