हरदोई। सामाजिक सेवा में आगे रहने वाली बेटियां फाउंडेशन के बैनर तले हुई ऑनलाइन फैशन वॉक में घर बैठे बहू बेटियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता ने बहू व बेटियों को एक मंच प्रदान करने का सफल प्रयास किया है। विजेताओं की घोषणा कल की जाएगी।
कार्यक्रम की आयोजक व प्रदेश अध्यक्ष श्रेया गुप्ता ने बताया कि बेटियां फाउंडेशन उन प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य करता है। जिनको किन्हीं कारणों से मंच नहीं मिल पाता। बेटियां फाउंडेशन हर उस बेटी के साथ हमेशा खड़ा है जो अपने जीवन में कुछ करना चाहती हैं एवं अपने परिवार एवं अपने देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।
12 मई से प्रतियोगिता शुरू हुई थी। इसका परिणाम 22 मई को घोषित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों हरदोई, प्रयागराज, बरेली, मथुरा, कौशांबी, वाराणसी, लखनऊ आदि विभिन्न जिलों से कई प्रतिभागियों ने अपनी वीडियो के माध्यम से कोरोना योद्धाओं का धन्यवाद दिया है। जिसकी वीडियो बेटियां फाउंडेशन के फेसबुक पेज पर अपलोड की गई हैं उसका परिणाम वीडियोस पर आने वाले लाइक कमेंट और शेयर के आधार पर किया जाएगा। प्रदेश संयोजक प्रखर बाथम ने बताया इस प्रतियोगिता मैं अलग-अलग जनपदों से प्रमोटर बनाए गए हैं।