फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नहर में पानी न आने से किसान परेशान, सूख रहीं फसलें

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। कोथावा क्षेत्र से गुजरने वाली संडीला ब्रांच नहर में लगभग दो महीने से पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। नहर के किनारे की ज्यादातर जमीन सिंचाई के लिए इसी के पानी पर ही आश्रित है। पानी नहीं आने से फसलें सूखने लगी हैं। किसानों ने डीएम से नहर में पानी छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही पिपरमेंट, मक्का, उड़द, मुगफली, गन्ना की फसलों के लिए पानी की जरूरत पड़ने लगी है। बुआई के बाद फसलों की सिंचाई की शुरुआत हो गई है। वहीं, नहर, रजबहों में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। किसान महंगे डीजल से फसलों में पानी लगाने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र के किसान फूलचंद्र, कमलेश, हरिराम, बुद्धा,मनोज का कहना है इस समय नहर, रजबहों में पानी नहीं आ रहा है। इस समय गेहूं की फसल को सिंचाई की जरूरत है। किसान राजेश सिंह, राजपूत सिंह, रघुनाथ सिंह, धीरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह ने डीएम से नहर, रजबहों में पानी छुड़वाने की गुहार डीएम से की है। नहर विभाग के जेई बृजेश मौर्या का कहना है कि शारदा नहर लखनऊ की शाखा से पानी छोड़े जाने की सूचना मिली है। जैसे ही पानी आता है, वैसे ही संडीला ब्रांच की शाखा मे पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें