फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भाजपा को अपनों की नाराजगी पड़ सकती है भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद जीत दर्ज करने के लिए भाजपा के लिए नाराज लोगों को मनाना बड़ी चुनौती है। पार्टी को आशंका है कि टिकट पाने में लगे रहे लोग भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में डैमेज के पहले कंट्रोल करने की रणनीति तैयार की गई है। भाजपा ने अपने वरिष्ठ व दिग्गज नेताओं को मनुहार की जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक बाजपेई, पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री और क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा के पीके वर्मा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

तमाम प्रयासों के बावजूद वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली थी। प्रदेश की सत्ता पर आसीन होने के बावजूद 13 निकाय सीटों में सिर्फ एक ही सीट पर जीत मिली थी। बाकी अन्य सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। तमाम कोशिशों के बावजूद हरदोई सदर की महत्वपूर्ण सीट भी भाजपा हार गई थी। हालांकि पिछले निकाय चुनाव में हालात अलग थे। सूत्रों का कहना है कि अब पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के आ जाने से सदर ही नहीं पूरे जिले में भाजपा काफी मजबूत होती दिखाई दे रही है।
ऐसे में नरेश अग्रवाल के डैमेज कंट्रोल कमेटी शामिल होने से सबसे अधिक लाभ भाजपा को मिलेेगा। चूंकि अन्य नेता तो पहले भी कई बार भाजपा प्रत्याशियों को निकाय चुनाव लड़ा चुके हैं, लेकिन जीत नहीं दिला सके हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार नगर पालिका हरदोई की सीट पर भाजपा ने सुख सागर मिश्र मधुर को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के इस फैसले को लेकर कई लोग अंदर ही अंदर काफी नाराज बताए जा रहे हैं। ऐसे में ये लोग पार्टी के साथ भितरघात कर सकते हैं। पूर्व में निर्दलीय के रूप में भी चुनाव लड़ने की बातें सामने आ रही थीं, मगर चुनावी मैदान में उतरने का साहस नहीं दिखा सके। ऐसे में अंदर ही अंदर विरोध करने की आशंका बनीं हुई है। अब डैमेज कंट्रोल कमेटी इन लोगों को मनाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें