फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद को किसान बेहाल, डीएम साहब करो निदान

Tue, 23 Dec 2014 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीएफ केंद्रों और सहकारी समितियों पर खाद की किल्लत को दूर करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों और किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव ने कहा कि जिले का समस्त किसान यूरिया और खाद के लिए परेशान हैं। समस्त पीसीएफ केंद्रों, सहकारी समितियों तथा अन्य संबंधित वितरण केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में यूरिया व खाद आवंटित की जाए, ताकि किसानों को भटकना न पड़े।

अन्यथा भाकियू आंदोलन करने को विवश होगी। कहा कि नहरों और रजबहों की सिल्ट सफाई मानक के अनुसार करके  अगली सिंचाई के लिए टेल तक पानी पहुंचाया जाए। बिजली विभाग की मनमानी के कारण किसान जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। बिजली विभाग मनमाना शेड्यूल जारी कर रहा है। आठ घंटा दिन में तथा शेष बिजली रात में लगातार दिलवाई जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा राशन कार्ड, आधार कार्ड व ग्रीन कार्ड ग्राम पंचायत स्तर पर तथा विकास खंड स्तर पर कैंप लगाकर शीघ्र बनवाए जाएं। फर्दापुर की एक बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा जनधन योजना में खाता खोलने के लिए मांगे जाने वाली धनराशि की जांच कराई जाए। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने धरना प्रदर्शन के दौरान जोरदार नारेबाजी की तथा 11 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें