फोटो-18- पुलिया निर्माण के लिए पूजन करते सांसद जयप्रकाश। संवाद
- फोटो : HARDOI
पिहानी। सदर सांसद जयप्रकाश ने कहा है कि किसान किसी के बहकावे में आने के बजाय कृषि कानूनों को समझने का प्रयास करें। सरकार किसानों की हितैषी है। कुछ किसान बगैर इसे समझे लोगों के बहकावे में आ गए हैं।
पुरवा-जरेली मार्ग पर स्थित सिरसा माइनर की पुलिया का शिलान्यास करने के बाद सदर सांसद जयप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हित में लगातार बड़े-बड़े निर्णय ले रहे हैं।
किसानों की सुविधाएं और आमदनी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, उन्होंने ठीक से इन्हें पढ़ा नहीं है। कृषि कानून पढ़ेंगे तो किसान इसका विरोध नहीं करेंगे।
सांसद ने कहा कि रजबहों की सफाई भी बेहतर ढंग से कराई जा रही है। पुलिया निर्माण होने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम ने बताया कि साढ़े आठ लाख रुपये से पुलिया का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान अनिल राठौर, धुन्नी सिंह, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।