फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 12 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली चीनी मिल द्वारा गन्ना किसानों को सत्र 2014-15 का बकाया भुगतान न कराए जाने के विरोध में किसानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र सौंपकर जल्द से जल्द उनका भुगतान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि जल्द भुगतान न हुआ तो आमरण अनशन किया जाएगा। गन्ना किसानों ने आरोप लगाया कि इस पेराई सत्र में मिल ने मात्र तीन करोड़ का भुगतान अब तक किया है जबकि 34 करोड़ रुपये दबाए बैठी है।

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान सर्वेश कुमार सिंह, अतुल कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चीनी मिल बघौली की ओर से पेराई सत्र में गन्ना मूल्य का मात्र तीन करोड़ रुपये का भुगतान 18 दिसंबर तक किया गया है। चीनी मिल बघौली 15 फरवरी को बंद हो चुकी है।
विज्ञापन


चीनी मिल द्वारा लगभग 11 करोड़ की चीनी बिक्री की जा चुकी है। किंतु भुगतान मात्र तीन करोड़ का किया गया है। इस प्रकार लगभग मात्र 10 प्रतिशत भुगतान किया गया है।

चीनी मिल पर लगभग 90 प्रतिशत गन्ना मूल्य बकाया है। चीनी बिक्री का पैसा अन्य मदों में खर्च कर लिया गया है। जबकि जिले की अन्य चीनी मिलों के द्वारा 14 दिन के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा है।

भुगतान न होने से किसानों पर गन्ना फसल को लेकर लिया गया कर्ज का भार ब्याज के रूप में बढ़ता जा रहा है। किसानों ने कहा कि अधिकांश किसानों के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर गन्ना बोया गया है, जिस पर बैंकों द्वारा ब्याज लिया जाता है।

गन्ना विभाग एवं चीनी मिल बघौली के अधिकारी गन्ना मूल्य भुगतान का आश्वासन ही दे रहे हैं किंतु भुगतान किए जाने की संभावना शून्य लग रही है।

किसानों ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग की। इस मौके पर रघुराज सिंह, जगपाल सिंह, राजीव कुमार सिंह, स्वदेश कुमार, श्याम सुंदर, भूपेंद्र कुमार, संतोष बाबू, सतीश कुमार, उमेश कुमार सिंह, राना सिंह, संतोष सिंह, राज कुमार सिंह, शिव प्रताप सिंह, जगदीश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें