फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत में पड़ा मिला किसान का शव, हत्या का आरोप

Mon, 05 Jun 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। थाना अतरौली क्षेत्र के गांव दुलार नगर में खेत में सब्जी की फसल की रखवाली करने गए किसान का शव चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों ने गांव के दो लोगों पर हत्या करने आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र दुलार नगर निवासी भगौती प्रसाद ने बताया कि उनका पुत्र दिनेश (40) सब्जी की खेती करता था। रात में खेत पर ही रहकर रखवाली करता था। शनिवार की रात नौ बजे रोजाना की तरह भोजन करके रखवाली करने खेत पर गया था। रविवार की सुबह सात बजे चारपाई पर शव पड़ा मिला। पत्नी नीलम देवी तीन पुत्र और एक पुत्री का रो रो कर हाल खराब है।
भाई सुशील ने बताया कि दिनेश की गर्दन पर खरोंच के निशान थे और पास में अंगौछा पड़ा था। पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही दो लोगों ने भाई दिनेश की गला दबाकर हत्या कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें