फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नलकूप में बिजली कनेक्शन कराने के लिए किसानों को छूट रहा पसीना

विज्ञापन
फोटो-11- राजपाल - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। किसानों को धनराशि जमा करने के बावजूद बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत स्टोर के महीनों चक्कर काटने पड़ रहे है। बिजली सामग्री उपलब्ध न होने के कारण नलकूप नहीं चल पा रहे है।
विज्ञापन

स्टोर में किसी को विद्युत पोल, तो किसी को तार देकर चलता किया जा रहा है। आधी अधूरी सामग्री मिलने के कारण किसानों को वाहन के व्यय में खर्च करना पड़ा रहा है। इससे किसान परेशान है।
बिजली विभाग की ओर से निजी नलकूपों के लिए किसानों को कनेक्शन दिया जाता है। इसके लिए किसान को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद अवर अभियंता लाइन का इस्टीमेट तैयार करते हैं।
विज्ञापन

इस आधार पर सामान की धनराशि किसान विभाग में जमा करते हैं। पैसा जमा होने के बाद किसानों को स्टोर से सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। इसके बाद किसान अपने संसाधनों से लाइन बनवाता है।
लाइन बनने के बाद अवर अभियंता इसकी जांच कर कनेक्शन को शुरू करते हैं। विभाग में इस वित्तीय वर्ष में निजी नलकूप के लिए 1554 आवेदन ऑनलाइन अपलोड किए जा चुुके हैं। इनका पैसा भी विभाग के पास जमा है। मगर अभी तक 1039 आवेदकों को ट्रांसफार्मर जारी किए गए हैं लेकिन पूरी सामग्री नहीं दी गई है।
स्टोर के कर्मचारियों की मनमानी के कारण किसानों को कभी विद्युत पोल, तो कभी तार और कभी ट्रांसफार्मर के लिए बुलाया जाता है। इससे किसानों को वाहन का कई बार भाड़ा देना पड़ रहा है।
ऐसे में जहां उन्हें कई बार भाड़ा देना पड़ रहा है। वहीं फसलों की भी सिंचाई नहीं हो पा रही है। कुल मिलाकर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद किसान दूसरे से मंहगे दाम पर पानी लेकर सिंचाई कर रहे हैं। इससे फसल की लागत बढ़ रही है।
किसानों की बात
फोटो--
शाहाबाद के करतार सिंह ने बताया कि उन्होंने दिसंबर में आवेदन किया था। इसके बाद 1,67 लाख रुपये जमा किए थे, मगर अभी तक न तो सामग्री मिली है और न ही कोई सही से जवाब दे रहा है कि कब तक सामग्री मिलेगी।
फोटो-
सवायजपुर के राजपाल ने बताया कि सात माह पहले आवेदन किया था। उन्हें स्टोर से विद्युत पोल और कुछ सामग्री दी गई है। ट्रांसफार्मर अभी नहीं मिला है। वह कई बार स्टोर के चक्कर काट चुके है। इससे नलकूप का कनेक्शन शुरू नहीं हो पा रहा है।
वर्जन
सामग्री की आपूर्ति न होने के कारण किसानों को समय से उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। कार्यदायी संस्थाओं से मांग की गई है। जल्द ही सामग्री किसानों को दी जाएगी। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर किसानों के नलकूप कनेक्शन कराए जाएंगे। - प्रियूष कुुुमार सिंह, अधिशासी अभियंता स्टोर, लखनऊ

फोटो-08- बिजली स्टोर में बिजली पोल के लिए खड़ा लोडर।- फोटो : HARDOI

फोटो-09- सामग्री प्राप्त करने को खड़े उपभोक्ता।- फोटो : HARDOI

फोटो-10- करतार सिंह- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें