फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आश्वासन पर माने किसानों ने समाप्त की भूख हड़ताल, जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बघौली। समस्या समाधान के आश्वासन पर चौथे दिन रविवार को किसानों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। किसानों ने धरना-प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है। अहिरोरी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं दीं।
क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए दिए गए ज्ञापनों में उठाए गए मुद्दे का निस्तारण न होने के कारण किसानों ने धरना शुरू किया है। भूख हड़ताल के चौथ दिन अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। किसान शक्ति महासभा गुट के किसान पदाधिकारियों ने समस्या समाधान होने तक भूख हड़ताल को समाप्त कर धरना-प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारी व किसानों ने पूर्व में उठाई गई किसानों की समस्याओं का जिला प्रशासन की ओर से समाधान न होने का आरोप लगाया है। बघौली क्षेत्राधिकारी विकास जयसवाल ने किसान पदाधिकारीयों को काफी समझाने के बाद भूख हड़ताल को समाप्त करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें