फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: धूमधाम से जिले भर में मनाया गया नरेश अग्रवाल का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल का जन्मदिन रविवार को धूमधाम से जिले भर में मनाया गया। अलग अलग स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अलग अलग जगहों पर आयोजन कर केक भी काटा। नरेश अग्रवाल ने श्रवण देवी मंदिर पहुंचकर पूजन किया। इसके बाद केक भी काटा गया।
रविवार को नरेश अग्रवाल सुबह श्रवण देवी मंदिर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों के बीच उन्होंने अपने पुत्र आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, भाई उमेश अग्रवाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला के साथ पूजन किया। यहां आशीष सोलंकी ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया। इसके बाद वह वैटगंज स्थित आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन

सिरसा के विनय गुप्ता ने नरेश अग्रवाल को चांदी का मुकुट पहनाया। यहां जिले भर से आए चिकित्सकों, अधिवक्ताओं और जन सामान्य ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सांसद जय प्रकाश, ब्लाॅक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह पन्ने, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव सिंह टेनी, मल्लावां के समाजसेवी विशाल जायसवाल, धनंजय मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, सुमित बंसल, सुहाना जैन, पारिषा तिवारी, अनुराधा मिश्रा आदि ने नरेश अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर बधाई दी।
नगर पालिका की ओर से नुमाइश चौराहा के पास भंडारे का आयोजन किया गया। भारतीय रोटी बैंक परिवार की ओर से संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई में बड़ी संख्या में लोगों को निशुल्क भेाजन कराया गया। यहां अरुणेश पाठक, ओम टंडन, मयंक सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। माधौगंज के एक गेस्ट हाउस में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह और निदेशक रामू कश्यप ने नरेश अग्रवाल का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

हरदोई-पिहानी मार्ग पर बसड्डे के पास ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह ने भंडारे का आयोजन किया। सांडी में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता ने भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर नरेश अग्रवाल के दीर्घायु होने की कामना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें