फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Murder: पहले गला रेता…फिर ईंट से कूंचा सिर और चेहरा, फसल की रखवाली करने गया था खेत, एक पर रिपोर्ट

Wed, 22 May 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि पिता ने गांव निवासी अवनीश सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
hardoi farmer murder case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पचदेवरा क्षेत्र के बिलसर हिलन गांव में फसल की रखवाली करने गए किसान की धारदार हथियार और ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में बनी झोपड़ी के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। बिलसर हिलन निवासी राजकुमार के मुताबिक उनका पुत्र बबलू (35) मंगलवार रात 10 बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित अपने खेत पर मूंगफली की फसल की रखवाली के लिए गए थे।

विज्ञापन

बबलू खेत में बनी झोपड़ी के बाहर रात में अक्सर सोते थे। बुधवार सुबह लगभग छह बजे जब राजकुमार खेत गए, तो बबलू का शव चारपाई पर पड़ा मिला।  शव पर चादर पड़ी हुई थी। गर्दन और चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। चेहरा और सिर ईंट से कूंचे गए थे। पास ही में खून लगी ईंट भी पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी बीच एसपी केसी गोस्वामी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन

कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ
फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर नमूने जुटाए। बबलू के परिवार में पत्नी मोनी और पुत्र गुड्डन है। बबलू दो भाइयों में बड़ा था। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि पिता ने गांव निवासी अवनीश सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें