फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हत्याकांड: 2000 रुपये के विवाद में हुई थी हत्या, प्रेमिका से मिलने चला गया था आरोपी, गिरफ्तार

Thu, 23 May 2024 10:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पचदेवरा थाना क्षेत्र में फसल की रखवाली करने गए किसान की हत्या रुपयों के लेनदेन के विवाद में की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
hardoi farmer murder case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिलसर हिलन गांव में किसान की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। दो हजार रुपये के विवाद में किसान की हत्या की गई थी। हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट और खुरपी भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि बिलसर हिलन निवासी बबलू (35) का शव बुधवार सुबह उसके खेत में चारपाई पर पड़ा मिला था।

धारदार हथियार से वार किए जाने के साथ ही ईंट से कूचे जाने के निशान भी मिले थे। पिता राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी अवनीश सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच के दौरान पता चला कि अवनीश ने बबलू से दो हजार रुपये उधार लिए थे। मंगलवार रात दोनों ने साथ बैठकर शराब भी पी थी।

ईंट से बबलू के सिर पर वार कर दिया
इसी दौरान बबलू ने अवनीश से रुपये वापस मांगे थे। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। विवाद के बाद बबलू अपने खेत चला गया था। पीछे से पहुंचे अवनीश ने ईंट से बबलू के सिर पर वार कर दिया। बबलू गिर गया तो अवनीश ने खुरपी से कई वार कर दिए। अवनीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने पूरी घटना पुलिस को बताई।

ईंट और खुरपी बरामद
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल ईंट और खुरपी बरामद कर ली गई है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। खुलासा करने वाली टीम में पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय, उपनिरीक्षक सुरेश मौर्य और मोहित कुमार, दीवान राज कुमार, सिपाही महेश कुमार और सीमा शामिल रहीं।
विज्ञापन

हत्या कर प्रेमिका से मिलने चला गया था अवनीश
अवनीश और बबलू आपस में अच्छे दोस्त थे। दोनों के बीच आपस में कुछ भी छिपा नहीं था। नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर बबलू की हत्या हो गई। बबलू की हत्या के बाद अवनीश गांव में ही रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया। दरअसल अवनीश को पता था कि प्रेमिका का पति घर से बाहर गया हुआ है। यही वजह थी कि घटना को अंजाम देने के बाद वह प्रेमिका के घर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें