फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से पैदल जा रहे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर बने मकान से पैतृक मकान जा रहे किसान को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के वृंदावन मजरा सवायजपुर निवासी सौदान सिंह (54) खेती करते थे। शुक्रवार की सुबह बिल्हौर कटरा मार्ग के किनारे स्थित मकान से वृंदावन में स्थित पैतृक मकान जाने के लिए पैदल निकले थे। हाईवे के पास ही गांव के मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने सौदान सिंह को टक्कर मार दी।
मौके पर ही सौदान सिंह की मौत हो गई। परिवार में पत्नी शिवानी, तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। सवायजपुर कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि भाई ने घटना को लेकर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें