फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कमरे में फंदे पर लटका मिला किसान का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 08 Oct 2022 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरदोई जिले में हरियावां थाना क्षेत्र के मदरावा गांव में शुक्रवार सुबह किसान का शव कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना संबंध में जहां परिजन चुप्पी साधे हैं वहीं गांव में महिलाओं की पिटाई से क्षुब्ध होकर जान देने की चर्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मदरावां गांव निवासी मनोहर (65) खेती करते थे। शुक्रवार सुबह उनका शव कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। कमरे के अंदर पहुंचे परिजनों ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों में चर्चा है कि पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं ने मनोहर की पिटाई कर दी थी।

पिटाई के बाद वह घर चले गए।अनुमान है कि महिलाओं की पिटाई से क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने अभी किसी जानकारी से इन्कार कर रहे हैं। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है। बेटा दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहा था। घटना की सूचना मृतक के बेटे को दे दी गई। एसओ केके यादव ने बताया कि वृद्घ ने आत्महत्या की है। महिलाओं की पिटाई के बारे में जानकारी की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें