फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो-19- हादसे के बाद रोते मृतक के बदहवास परिजन। संवाद
विज्ञापन
पिहानी। जंगबहादुरगंज मार्ग पर ग्राम महुआहार के पास बृहस्पतिवार दोपहर ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर गिरा साइकिल सवार ट्रैक्टर के अगले पहिये के नीचे आकर कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साइकिल सवार प्राइवेट अस्पताल से पोती की दवा लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सेहरहिया मजरा सरेंहजू निवासी जयचंद (45) खेती करते थे। जयचंद की पत्नी रामगुनी के मुताबिक, इन दिनों उनकी आठ वर्षीय पोती महक पुत्री प्रदीप की तबीयत खराब है। पिहानी के एक प्राइवेट अस्पताल से महक का इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर जयचंद साइकिल से अकेले ही महक की दवा लेने पिहानी गए थे।
वापस गांव जाते समय जेबीगंज मार्ग पर ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस कारण वह सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्रैक्टर के अगले पहिये से कुचलकर उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी और चार पुत्र हैं। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें