फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, व्यापारी घायल

विज्ञापन
फोटो-​20-शिवभान सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम किसी वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। घटना में किसान की मौत हो गई जबकि उनके साथी हींग व्यापारी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के पुरौरी निवासी शिवभान सिंह (40) खेती करते थे। उनके भाई शिवनाथ सिंह ने बताया कि गोंंडा निवासी अशोक कुमार (48) हींग का व्यापार करते हैं। व्यापार के दौरान ही शिवभान से अशोक कुमार की जान पहचान हो गई थी। हरदोई आने पर अशोक उनके गांव में ही रुकते थे। बताया कि दो दिन पहले अशोक घर आए थे।
शुक्रवार देर शाम शिवभान सिंह और अशोक बाइक से समुदा गए थे। वहां से वापस गांव जाते समय सवायजपुर मार्ग पर एजा नेवादा के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में शिवभान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अशोक कुमार घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। घायल अशोक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी मनु और एक पुत्र अगम सिंह है। लोनार थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें