फोटो 40: बैठक में बोलते ब्लाॅक प्रमुख अनिल सिंह राजपूत साथ में बीडीओ काजल रावत। स्रोत : विभाग
- 2.28 करोड़ रुपये क्षेत्र पंचायत की तरफ से कराए जा रहे काम
संवाद न्यूज एजेंसी सांडी। श्रीमऊ स्वास्थ्य केंद्र पर आवागमन की समस्या का समाधान हो गया है। एक किसान ने आवागमन के लिए अपने खेत से रास्ता दिया है। जिसे जल्द ही बनवाया जाएगा।
ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार सिंह राजपूत ने कहा कि ग्रामसभा छोछपुर के मजरा पुरोनिया में विद्युतीकरण कराया जाए। जनहित के कामों को वरीयता पर कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। बताया कि श्रीमऊ सीएचसी जाने के लिए मार्ग नहीं था। एक किसान ने निजी भूमि दी है। श्रीमऊ की क्षतिग्रस्त पुलिया बनवाई जाएगी। छोछपुर के प्रधान शिशुपाल ने मजरा पुरोनिया में विद्युतीकरण न होने की बात कही थी। बीडीओ काजल रावत ने बताया कि केंद्रीय और राज्य वित्त आयोग की मद से 2,28,46,455 रुपये से काम कराए जा रहे हैं। आवास योजना में 4,700 परिवारों का सर्वे कराया जा चुका है। बैठक में सीएचसी प्रभारी डाॅ. अखिलेश वाजपेयी, जेई मुकेश गुप्ता, बैक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक हिमाशु जुयाल, एपीओ एपी सिंह, एडीओ रामेश्वर प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य निशा कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय राजपूत, मनोज दीक्षित, अशोक राजपूत, मदनपाल राजपूत आदि मौजूद रहे।