घटनास्थल पर पंचनामा की कार्रवाई करती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौहानी में शौच के लिए गया किसान तालाब में डूब गया। जब तक उसे तालाब से निकाला गया, उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौहानी निवासी रामविलास (55) पुत्र पुनीत चौरसिया किसान थे। पुत्र संदीप ने बताया कि मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे रामविलास शौच के लिए गांव के निकट ही स्थित तालाब पर गए थे। काफी देर तक वह घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
डूबने की आशंका पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उनकी तालाब में तलाश की। कई नाव तालाब में उतारी गईं। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद रामविलास का शव तालाब से निकाला गया।
कोतवाल राय सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने पैर फिसलने के कारण तालाब में डूबकर मौत होने की बात कही है।