फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नहाने गए किसान की गर्रा नदी में डूबकर मौत, 20 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। काेतवाली क्षेत्र के उधरनपुर में गर्रा नदी में नहाने गए किसान की डूबकर मौत हो गई। 20 घंटे की मशक्कत के बाद शाहजहांपुर से आए गोताखोरों ने शव बाहर निकाला। बृहस्पतिवार को शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उधरनपुर निवासी श्याम सिंह (40) बुधवार को तीन बजे गांव के पास ही गर्रा नदी में नहाने गए थे। काफी देर तक वह वापस घर नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों ने उनकी तलाश की। उनके कपड़े नदी के किनारे रखे मिले। इस पर परिजनों को उनके नदी में डूब जाने की शंका हुई। परिजनों ने पुलिस और राजस्व विभाग के जिम्मेदारों को सूचना दी। सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने मौके पर पहुंचकर जांच की और स्थानीय गोताखोरों से नदी में श्याम सिंह की तलाश कराई।
कामयाबी न मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह शाहजहांपुर के भरिगवां गांव से गोताखोर बुलाए गए। सुबह लगभग 11 बजे श्याम सिंह का शव नदी में मिल गया। शव मिलते ही परिजन बिलख पड़े। परिवार में पत्नी और एक बेटा है। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि डूबने से श्याम सिंह की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें