बेहटा गोकुल (हरदोई)। खेत में फसल देखकर पैदल घर जा रहे किसान को हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही किसान की मौत हो गई।
मूल रूप से शाहजहांपुर जनपद के कस्बा कलान निवासी राजपाल (55) खेती करते थे। पिछले 20 साल से वह अपनी ससुराल बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में रहते थे। शनिवार शाम वह खेत में फसल देखने के लिए गए थे। देर रात पैदल ही वापस घर जा रहे थे। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सैदपुर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार में पत्नी अनोखी और दो पुत्र हैं। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना करने वाले वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।