फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में डूबकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। रामपुर गांव में मंगलवार देर शाम घर से निकले युवक का शव डेढ़ घंटे बाद घर के बाहर बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में मिला। गड्ढे के बाहर चप्पलें पड़ीं होने पर परिजनों ने डूबने का संदेह जताया था। हादसा मंगलवार रात हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली के रामपुर निवासी राम सिंह (35) खेती करते थे। बड़े भाई रामकिशोर के मुताबिक, उनके मकान के सामने एक गड्ढा है। इस गड्ढे में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। मंगलवार देर शाम राम सिंह बिना कुछ बताए कहीं चले गए थे। रात में जब वह वापस नहीं आए तो उनकी तलाश की गई। इस दौरान गड्ढे के बाहर उनकी चप्पलें पड़ी मिलीं। डूबने के संदेह पर गड्ढे में तलाश शुरु की गई।
डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद विकास का शव खोज निकाला गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुत्र का शव देखकर मां अमरावती बदहवास हो गईं। भाई ने बताया कि पिता जगन्नाथ की पहले ही मौत हो चुकी है। राम सिंह पांच भाइयों में सबसे छोटे व अविवाहित थे। प्रशिक्षु सीओ हरे कृष्ण शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें