कछौना। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बेटे के ढाबे पर जा रहे किसान की साइकिल से गिरकर मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दिबियापुर तुसौरा निवासी अमरेश सिंह (55) गांव में ही खेती करते थे। उनके पुत्र तरसेम सिंह का ढाबा हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कटियामऊ के निकट है।
सोमवार सुबह अमरेश साइकिल से पुत्र के ढाबे पर जा रहे थे। तरसेम ने बताया कि ढाबे पर आते समय पिता अमरेश साइकिल से गिर पड़े। सिर के बल सड़क पर गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कछौना कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद