फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन लेने जा रहे किसान को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोटेदार के यहां राशन लेने जा रहे किसान को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान सिर के बल सड़क पर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलिया के मजरा जवाहरपुरवा निवासी राम निवास (40) पुत्र रामसरन खेती करता था। बुधवार दोपहर एक बजे वह घर से पैदल ही जसापुरवा कोटेदार के पास राशन लेने जा रहा था। जसापुरवा-जवाहरपुरवा मार्ग पर सामने से आए बाइक सवार ने राम निवास को टक्कर मार दी। घटना में राम निवास की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी लक्ष्मी, तीन पुत्र सचिन, नितिन और अरुण व एक पुत्री सुमिरन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें