भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम जगसरा में सोमवार सुबह किसान का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम जगसरा निवासी मोहर अली (48) पुत्र इलाही गांव में खेती करता था। सोमवार सुबह उसका शव घर में चारपाई पर पड़ा मिलने की सूचना पर ग्राम प्रधान अमित सिंह मौके पर पहुंचे। मोहरअली के शरीर पर चोटों के निशान देख उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की लेकिन वह चुप्पी साधे रहे। प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विवेचना शुरू की जाएगी। ग्रामीणों ने घरेलू विवाद की बात कही है।