पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ग्राम अलमापुर में बुधवार को ट्रैक्टर चालक का शव खेत में पेड़ से फांसी पर लटकता मिला।
थाना क्षेत्र के ग्राम अलमापुर निवासी बबलू (30) पुत्र शिवलाल ट्रैक्टर चालक था। उसके परिवार में पत्नी सोनी, दो बेटी और तीन बेटे हैं। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह वह बिना बताए घर से निकला था। काफी खोजबीन करने पर भी पता नहीं चला। इसी दौरान बबलू के चाचा छोटेलाल खेतों की तरफ उड़द की फसल उठाने गए थे। छोटेलाल ने बबलू का शव गांव मानपारा निवासी रामकुमार के गन्ने के खेत मेें रस्सी के फंदे से लटकता देखा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना में परिजन चुप्पी साधे हैं। एसओ अशोक यादव ने बताया घरेलू कलह में युवक ने आत्महत्या की है।