बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिबरामऊ में शुक्रवार शाम गांव के बाहर बाग में किसान का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने शराब के नशे में खुदकुुशी करने की बात कही है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिबरामऊ निवासी बृजेश (28) पुत्र मुनीम पाठक अविवाहित था। वह छह भाइयों में बड़ा था। भाइयों के साथ खेती में हाथ बंटाता था। भाई अंकित ने बताया की कुछ साल से बृजेश शराब का आदी हो गया था। वह नशे में गांव में घूमता रहता था। शुक्रवार दोपहर से बृजेश लापता था। देर शाम उसका शव गांव के बाहर बाग में रस्सी के फंदे के सहारे फांसी पर लटकता मिला। उधर से गुजरे ग्रामीणों ने शव देखकर सूचना दी। परिजनों ने बताया कि शराब के नशे में बृजेश ने खुदकुशी की है। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।