फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम मितमितपुर में किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मितमितपुर निवासी आदेश (25) खेती करता था। इन दिनों उसके खेत में गेहूं की फसल तैयार हो रही है। गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे वह घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे तक भी जब वह खाना खाने के लिए घर वापस नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी रेनू उसे बुलाने के लिए खेत गई।
खेत में आसपास नजर न आने पर रेनू ने खेत में ही सबमर्सिबल पंप की कोठरी में जाकर देखा तो आदेश का शव मफलर से फांसी पर लटक रहा था।
इस पर रेनू ने शोर मचाया, तो आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आदेश के परिवार में पत्नी रेनू और दो बच्चे हैं। थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें