फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पॉलीथिन से निकले कोबरा सांप ने किसान को डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। झोपड़ी में किसान ने कोबरा सांप को पकड़ कर पॉलीथिन में बंद कर लिया। उसके हाथ से पाॅलीथिन छूट गई। बाहर निकले कोबरा ने उन्हें डस लिया। परिजन गांव के झोलाछाप के पास ले गए। यहां उसने मृत घोषित कर दिया। घटना पाली थाना क्षेत्र के बाबरपुर में बुधवार आधी रात की है।
विज्ञापन

ग्राम बाबरपुर निवासी रामनाथ (65) खेती करते थे। पुत्र गोविंद के मुताबिक, उन्होंने खेत में गेहूं की फसल कर रखी है। खेत में ही एक झोपड़ी डाल रखी है। फसल की रखवाली के लिए वह और पिता रात के समय झोपड़ी में लेटते हैं। बुधवार रात वह और पिता रामनाथ झोपड़ी में सो रहे थे। इस दौरान पिता को कुछ आहट लगी तो वह उठ गए। उन्होंने एक कोबरा सांप को देखा। किसी तरह से उन्होंने कोबरा सांप को पकड़ कर पाॅलीथिन में बंद कर लिया।
इस दौरान उनके हाथ से पाॅलीथिन छूट गई और कोबरा बाहर आ गया, रामनाथ को डस लिया। परिजन उनको लेकर गांव के झोलाछाप के पास गए। वहां रामनाथ को मृत घोषित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दी गई। रामनाथ की पत्नी ऊषा देवी की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें