फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहीन का मां-बाप के बगैर भी हौसला कायम

Sun, 24 May 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के बाद मां का साया भी सिर से उठने के बावजूद फरहीन बानो ने अपने हौसलों को दम तोड़ने नहीं दिया। आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करने के साथ ही उसने न केवल अपनी पढ़ाई जारी रखी, बल्कि  इस वर्ष इंटरमीडिएट (विज्ञान वर्ग) की परीक्षा में 74.8 प्रतिशत अंक हासिल कर खुद को दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत भी बना दिया।
विज्ञापन


अब वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। मोहल्ला लोहानी की फरहीन बानो के पिता कमरुद्दीन का निधन वर्ष 12 मेें ही हो गया था। परिवार के सामने आर्थिक कठिनाइयां आ गईं। एक समय आया कि फरहीन को अपनी पढ़ाई बीच मेें ही रोक देनी पड़ी, पर उसने हार नहीं मानी।

आर्थिक कठिनाइयों से दो-दो हाथ करने को उसने कसबे के एक प्राइवेट स्कूल में टीचिंग शुरू कर दी। इसके बदले में मिलने वाली तनख्वाह से उसने पढ़ाई जारी रखी। फिर वर्ष 14 में मां रईसा बेगम का भी निधन हो गया। अब बिना मां-बाप के उसके सामने घर की जिम्मेदारियों भी आ गईं। फिर भी उसने अपनी हौसलों की उड़ान जारी रखी।
विज्ञापन


फरहीन के अनुसार उसने घर में बच्चों को ट्यूशन आदि देना भी शुरू कर दिया। समस्याआें के बीच इस बार उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। उसने 74.8 प्रतिशत अंक किए। यही नहीं मैथ, फिजिक्स और हिंदी विषयों में उसने विशेष योग्यता भी प्राप्त की। फरहीन के अनुसार वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें