तिर्वा। नव वर्ष के आगमन पर कॉलेज में फेयरवेल सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंटर के छात्रों को विदाई दी गई। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने बच्चों की हौसला अफजाई की।
सोमवार को ठठिया क्षेत्र के पैथाना गांव में स्थित जेपीएस शिक्षा निकेतन इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्या नित्या यादव के दिशा निर्देश पर फेयरवेल सेरेमनी और नव वर्ष कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। जहां पर विद्यालय में पढ़ने वाले इंटर के 35 छात्र और छात्राओं को विदाई दी गई। स्कूल के छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य व गीत गाकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में छात्रों ने विदाई गीत गाकर विदाई दी।इस मौके पर रोहित यादव, रणविजय सिंह, विजय शंकर आर्य, जय प्रकाश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।