फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के ककरा गांव में सोमवार सुबह महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतका के मायके वालों ने मारपीट के बाद हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जानकारी पर सीओ मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

ककरा निवासी राम निवास की शादी छह साल पहले सतौथा निवासी निशा (25) के साथ हुई थी। सोमवार सुबह निशा का शव मकान के अंदर कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर मृतका के पिता शिवकरन भी परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालीजन निशा को परेशान करते थे। इसी के कारण पिटाई कर निशा की हत्या कर दी और शव फंदे पर लटका दिया।
घटना की जानकारी पर सीओ हरपालपुर विनोद कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। ससुरालियों व मायके पक्ष के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता शिवकरन की तहरीर पर पति राम निवास, सास प्रेमवती, ननद छोटी बिटिया के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें