फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में विवाहिता का फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
फोटो-39- मृतका मोहिनी की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली। कस्बे के मोहल्ला बेनीगंज में मायके में विवाहिता का शव सोमवार देर शाम फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पाली कस्बे के मोहल्ला बेनीगंज निवासी चंदकिशोर ने बेटी मोहिनी (24) की शादी दो वर्ष पूर्व हरपालपुर के ग्राम सोनफरा निवासी हिमांशु के साथ की थी। वह डेढ़ माह की गर्भवती थी। चंदकिशोर बेटी को रक्षाबंधन पर मायके ले आया था। तबसे वह यहीं थी। सोमवार दोपहर मां सुर्मिला घर में छत पर थी। वह नीचे आई तो कमरे में बेटी का शव फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर चंदकिशोर पड़ोसियों के साथ मौके पर आ गया। मृतका के पिता ने बताया कि ससुराली दहेज में सोने की चेन व बाइक की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे आहत होकर बेटी ने खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ विनोद कुमार गोस्वामी ने बताया कि पति से अनबन होने से विवाहिता मायके में रह रही थी। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें