फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी मरीज के परिजन भी खाएंगे दवा : डॉ. वैश्य

Tue, 05 Mar 2024 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्वास्थ्य विभाग टीबी को खत्म करने के लिए प्रयास कर रहा है। इसके चलते अब जिले में टीबी मरीजों के साथ परिवारजनों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। विभाग टीबी रोगी के साथ ही परिजनों को भी टीबी की दवाई देगा।
विज्ञापन

विभाग ने टीबी रोगियों के परिजनों की स्क्रीनिंग की योजना बना ली है। पांच साल के बच्चों को ही विभाग की ओर से प्रिवेंटिव थेरेपी दी जाती है लेकिन, अब टीबी से मरीज के घर के सभी सदस्यों की स्क्रीनिंग होगी। जरूरत पड़ने पर प्रिवेंटिव थेरेपी और एहतियात के तौर पर दवा भी दी जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। जनवरी और फरवरी माह में 1, 324 मरीजों का इलाज शुरू हुआ है। मरीजों की मॉनीटरिंग की जा रही है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि टीबी रोगी लगातार परिवार के सदस्यों के संपर्क में रहते हैं। इसके चलते परिवार के सदस्यों में भी टीबी की आशंका बनी रहती है। टीबी मरीज को प्रिवेंटिव थेरेपी (टीपीटी) दवा दी जाएगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. नौमानउल्लाह ने बताया कि पल्मोनरी टीबी रोगियों के संपर्क में आए लोगों को टीपीटी दी जाएगी। रोगी के परिवार के लोगों को छह महीने तक प्रतिरोधी दवाएं आयु के हिसाब से दी जाएंगी। जिला पीपीएम समन्वयक महेंद्र यादव ने बताया कि अब टीबी मरीज के प्रत्येक संपर्क वाले व्यक्ति को स्क्रीनिंग उपरांत टीपीटी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें