फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र के टाउन फीडर की इनकमिंग मशीन जली, आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
फोटो-17- पलिया उपकेंद्र में आग से जलती टाउन फीडर की इनकमिंग मशीन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। पलिया विद्युत उपकेंद्र में सोमवार को हरपालपुर टाउन फीडर की इनकमिंग मशीन में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। उपकेंद्र कर्मियों ने आस पास रहने वाले लोगों की मदद से मिट्टी व बालू आदि डालकर आग पर काबू पाया। इनकमिंग मशीन फुंकने से लगभग 20 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग दूसरे फीडर से जोड़कर संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति बहाल करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

पलिया गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र में हरपालपुर टाउन, धर्मपुर, शहीद स्मारक सेमरिया, खद्दीपुर व चौंसार फीडर, कुल पांच फीडर हैं। उपकेंद्र व इसके पांच फीडरों से पूरे कटियारी क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। सोमवार की सुबह हरपालपुर टाउन फीडर की इनकमिंग मशीन में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। फीडर की इनकमिंग मशीन जलती देख उपकेंद्र में मौजूद एसएसओ अतुल वाजपेयी व कर्मियों ने आस पास के लोगों की मदद से मिट्टी व बालू आदि डालकर लगभग आधा घंटे बाद आग बुझाई। इनकमिंग मशीन जलने पर टाउन फीडर से जुड़े कस्बे व जोधपुरवा, ककरा, नांदखेड़ा, बांसी व पकरी समेत 20 गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर के बाद तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है।
उपकेंद्र के अवर अभियंता वीरेंद्र रावत ने बताया इनकमिंग मशीन मंगाई गई है। तक तक वैकल्पिक तौर पर टाउन फीडर से संबंध क्षेत्र को शहीद स्मारक सेमरिया व खद्दीपुर फीडर से जोड़कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

आग बुझाने के संयंत्र बने शोपीस
हरपालपुर। पलिया विद्युत उपकेंद्र में सोमवार की सुबह इनकमिंग मशीन में आग लगने के बाद कर्मियों व आस पास के लोगों ने मिट्टी व बालू डालकर आग पर काबू पाया। उपकेंद्र पर आग बुझाने के संयंत्र लगे हैं, लेकिन मौके पर वह महज शोपीस साबित हुए। उपकेंद्र के स्टॉफ के मुताबिक अग्निशमन यंत्र लंबे समय से रिफिल तक नहीं हुए हैं। अधिकारी भी इस बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें