फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सोने के असली मोती दिखाकर 10 लाख में बेच दिए नकली मोती

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। सोने के असली मोती दिखाकर ठगों ने सराफ से सौदा तय कर लिया। 10 लाख रुपये में सोने के मोती बेचकर चले गए। सराफ जब बड़ी दुकान पर इन्हें बेचने गया तो पता चला कि सोने के मोती नकली हैं।
विज्ञापन

नगर के एक सराफा व्यापारी ने बताया कि बीते शनिवार की शाम एक महिला समेत सात लोग उसकी दुकान पर आए थे। यह लोग किसी दूसरे प्रदेश के थे। इन लोगों ने बताया कि सोने के कुछ मोती हैं, जिन्हें बेचना है। बानगी के तौर पर सोने के कुछ मोती सराफ को दिखाए भी। यह सब लोग नगर में ही एक स्थान पर रुके थे। इन लाेगोें ने सराफ काे अपना मोबाइल नंबर भी दिया।
सराफ के अनुसार वह जब इन लोगों से मिलने गए तो एक तंबू के नीचे यह लोग मिले। 600 ग्राम वजन के लगभग 65 लाख रुपये कीमत के सोने के मोती इन लोगाें ने दिखाए। सराफ ने उन से पांच मोती ले लिए और जांच करने के बाद सौदा तय कर लिया। जांच में यह मोती 22 कैरेट के निकले थे। सोमवार सुबह ठगों ने सराफ को शाहाबाद के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट बुलाकर 120 ग्राम सोने के मोती दे दिए और बदले में 10 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

इसके बाद सराफ शाहाबाद में एक बड़े व्यापारी के पास मोती बेचने गया तो उसने मोती नकली बताए। सराफ ने ठगों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसने पुलिस को भी सूचना नहीं दी। बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब है। अगर उन्हें 10 लाख की ठगी होने की जानकारी हुई तो वह सदमे में चली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें