फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टीएचआर प्लांट के संचालन से पहले ही 2.84 लाख का फर्जी भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। टेक होम राशन (टीएचआर) प्लांट अभी सही से संचालित भी नहीं हो पाया है कि 2.84 लाख के फर्जी भुगतान और सूखा राशन व मजदूरी आदि के भुगतान में वसूली का मामला सामने आया है। प्लांट की अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर चेक के माध्यम से एक फर्म को 2.84 लाख रुपये का ब्लॉक मिशन प्रबंधक ने भुगतान कर दिया है।
उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषक आहार की आपूर्ति के लिए टीएचआर प्लांट की स्थापना कराई गई है। विकास खंड बावन में टीएचआर प्लांट के संचालन की जिम्मेदारी उन्नति महिला प्रेरणा लघु उद्योग बावन की अध्यक्ष शशि को सौंपी गई है। अध्यक्ष व पदाधिकारियों को लेनदेन व अन्य अधिकार प्राप्त हैं।
विज्ञापन

उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन प्रबंधक ने अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 2.84 लाख रुपये का भुगतान बनारसीदास वेद प्रकाश को कर दिया। चेकबुक व अन्य अभिलेख भी ब्लॉक मिशन प्रबंधक ने अपने पास रख रखे हैं।

जय भोले आजीविका स्वयं सहायता समूह की तेजवती ने ब्लॉक मिशन प्रबंध पर समूह सखी बनवाने के नाम पर वसूली की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने 500 रुपये दिए जाने की पुष्टि भी की है। ऐसे ही अन्य सदस्यों ने प्लांट में काम दिलाए जाने के नाम पर वसूली की शिकायत की है। जेनरेटर खरीदारी में भी गड़बड़ी की जानकारी दी है।

इंसेट
सूखे राशन के भुगतान में भी वसूली का आरोप
बावन में टीएचआर प्लांट के लिए महिलाओं की ओर से सूखे राशन का भुगतान के लिए भी ब्लॉक मिशन प्रबंधक पर वसूली का आरोप लगा है। स्वयं सहायता समूह की सदस्य सराय निवासी सोनी देवी ने रानी आजीविका स्वयं समूह से 25 हजार व सूरज आजीविका स्वयं सहायता समूह से 14 हजार रुपये लिए जाने की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जांच के लिए टीम गठित
सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। ब्लॉक मिशन प्रबंधक महेंद्र पाल पर समूह की बड़ी संख्या में महिलाओं ने वसूली और टीएचआर प्लांट अध्यक्ष ने फर्जी हस्ताक्षर से चेक से भुगतान निकालने की शिकायत की है। प्रारंभिक जांच में चेक बुक व अन्य अभिलेख महेंद्र पाल के पास ही होने की पुष्टि हुई है। विस्तृत जांच के लिए जिला विकास अधिकारी व श्रम रोजगार उपायुक्त को नामित किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें