फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फर्जी फूड इंस्पेक्टर का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर की पुलिस लाइन के सामने गांधी तिराहे पर फल, मूंगफली, अंडा, टिक्की-बताशा आदि के ठेले लगाते हैं। ठेली वालों के मुताबिक शनिवार शाम ठेले पर शराब के नशे में एक व्यक्ति आया। उसने पहले मूंगफली खाईं। दुकानदार ने रुपये मांगे तो वह अपने आपको फूड इंस्पेक्टर बताने लगा। संदेह होने पर आईकार्ड दिखाने के लिए कहा गया। वह आईकार्ड नहीं दिखा पाया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि आरोपी का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन





युवती को ले जाने वाला गिरफ्तार
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने 11 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि शानू उनकी पुत्री को बहला कर ले गया है। पुलिस आरोपी और युवती की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से युवती को सकुशल खोज निकाला गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें