फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फैजी खान को मिली पीएचडी की उपाधि

विज्ञापन
फोटो-27-पीएचडी की उपा​धि लेते फैजी खान। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। युवा अधिवक्ता और पत्रकार फैजी खान को कानून के क्षेत्र में पीएचडी की उपाधि दी गई है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी श्रमिकों के मानवाधिकारों पर आधारित शोध कार्य पूरा किया है। ग्लोकल यूनिवर्सिटी सहारनपुर के लॉ स्कूल में उनके शोध कार्य की सराहना की गई। शहर के मोमिनाबाद निवासी हफीज अहमद खान और नसरीन फातिमा के पुत्र फैजी खान की इस उपलब्धि से शहर वासियों में खुशी है। सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय पर दिए गए गहन अध्ययन की सराहना भी हो रही है। विश्व विद्यालय परिसर में आयोजित सेमिनार में उन्हें उपाधि दी गई। इस दौरान प्रो. जुनैद मिर्जा, असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. रेशमा बेगम, शोध निर्देशक डॉ. मोहम्म वाजिद खां आदि मौजूद रहे। फैजी खान पूर्व में बाबू बनारसीदास यूनिवर्सिटी लखनऊ से क्रिमिनल एंड सिक्योरिटी लॉ विषय में एलएलएम की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीण कर चुके हैं। फैजी खान को यह उपलब्धि मिलने पर अधिवक्ताओं के साथ ही पत्रकारों में भी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें