फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क न देने पर छात्रों को गेट पर रोका

Thu, 10 Mar 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
School - फोटो : logo
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। सुविधा शुल्क न जमा करने पर एक स्कूल प्रबंधन ने सुबह की परीक्षा में दो दर्जन छात्रों को गेट पर रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को करीब एक घंटे बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देने बुधवार को सुबह परीक्षार्थी क्षेत्र के शाहपुर गंगा स्थित रानी विद्या मंदिर गए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि परीक्षा केंद्र के शिक्षकों ने सुविधा शुल्क जमा करने वाले छात्रों का मिलान करना गेट पर शुरू कर दिया। रुपये न जमा करने वाले 24 छात्रों को केंद्र में प्रवेश करने पर रोक लगा दी। कुछ छात्रों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिस पर कुछ अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच मामले की सूचना पुलिस दी गई।

छात्राें ने आरोप लगाया कि प्रति छात्र पांच हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सूचना पाकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवाकांत पांडे मय फोर्स मौके पर पहुंचे तब जाकर करीब एक घंटे बाद छात्रों को प्रवेश दिया गया। इस बाबत कोतवाल सियाराम सरोज ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलन पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रर्वाई की जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र रानी विद्या मंदिर स्कूल के प्रबंधक/प्रधानाचार्य रवि अग्निहोत्री ने परीक्षार्थियों के आरोप को गलत बताया। कहा कि जो छात्र गेट पर रोके गए थे उनके पंजीकरण में कुछ खामियां थी जिन्हें दूर कराने के बाद परीक्षा देने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें