फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क मांगने पर बिफरे

Tue, 08 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
चकबंदी प्रक्रिया में सुविधा शुल्क लेकर चक बनाने का आरोप लगाकर कौड़िया और भरावन के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंप कर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडे ने कहा कि विकास खंड भरावन के ग्राम पंचायत कौड़िया के ग्रामीण इन दिनों चकबंदी विभाग से त्रस्त हैं। पिछले वर्ष से उनके गांव में चकबंदी का कार्य चल रहा है। कहा कि उस चकबंदी में गरीबों का चक गड़बड़ करके बड़े लोगों को दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वह मांग करते हैं कि चकबंदी में जो चक बनाए जाएं, वह सही से बनाए जाएं, चाहे वह गरीब हो या फिर अमीर हो। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के श्याम बिहारी से 70 हजार रुपये कमालुद्दीन ने लिया, वह पैसा वापस दिलाया जाए। कहा कि छोटे किसानों के चक एक जगह ही बनाए रखे जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आबादी की मौके पर जांच की जाए और चकबंदी में जो जमीन दी गई उसे सुरक्षित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत में चकरोड का रास्ता देने की भी मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया तथा इसके बाद संदीप पांडे की अगुवाई में एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंपा और जल्द से जल्द जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें