फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महिला अस्पताल में सुविधाएं कम, मरीज व तीमारदार का फूल रहा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला महिला चिकित्सालय की बीमार व्यवस्थाएं गर्भवती, प्रसूता समेत तीमारदारों के लिए मुसीबत बन गईं है। वार्डों में सफाई की व्यवस्थाएं बदहाल हैं। लिफ्ट न चलने होने से महिला मरीजों को सीढि़यां अथवा रैंप से होकर जाना पड़ रहा है। इससे उनकीं सांसें भी फूल रहीं हैं।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में मरीजों को सहूलियत के लिए भले ही कई व्यवस्थाएं दी गई हों लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से मरीजों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। यहां महिला मरीजों, गर्भवती को ले जाने के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की गई है लेकिन दो लिफ्टों में से एक भी संचालित नहीं है। मरीजों को सीढि़यां चढ़ककर ही जाना पड़ रहा है। स्ट्रेटर व व्हील चेयर से ले जाने के लिए कोई कर्मचारी भी नहीं है। तीमारदार को खुद लेकर जाना पड़ता है। कई बार मरीज के गिरने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन



लिफ्ट खराब होने के बारे में जानकारी है, सही कराने के लिए इंजीनियर को बुलाया जा चुका है, व्हील चेयर न होने के बारे में सीएमएस से जानकारी की जाएगी।
डॉ. आर्य देश दीपक
प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें