फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकरण्ा पाकर विकलांग बच्चों के चेहरे खिल उठे

Thu, 18 Dec 2014 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरीय संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को विकलांग बच्चों को उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर विकलांग बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


समेकित शिक्षा के अंतर्गत चिह्नित विकलांग बच्चों को यूआरसी पर उपकरणों का वितरण किया गया। समारोह की अध्यक्षता करने हुए बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने विकलांग बच्चों को उपकरण वितरित किए। कहा कि विकलांगता कोई अभिशाप नहीं हैै। अभिभावकों उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें और उनको स्वावलंबी बनाने में सहयोग दें।

उनको जिस क्षेत्र में रुचि हो उनको उसी क्षेत्र में कार्य करने की स्वतंत्रता दे। शिविर में जिन विकलांग बच्चों को मूल्यांकन 20 नवंबर को किया गया था। उनको उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन


जिसमें 14 बच्चों को ट्राईसाइकिल, दो को छोटी  ट्राईसाइकिल, 18 को व्हील चेयर, 11 को व्हील चेयर छोटी, आठ को ब्रेल केन, 12 को ब्रेल स्लेट और 8 को बैसाखी वितरित की गई।
विज्ञापन


जिला समन्वयक आशा वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पिहानी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिविर लगाकर उपकरण वितरित किए जाएंगे, जिसमें 21 नवंबर को परीक्षण कराने वाले विकलांग बच्चे शामिल होंगे। इस मौके पर डा. शरल वर्मा, रामाशीष गुप्ता, शब्बन खान, सविता पांडेय, क्षमा मिश्रा, अनुज कुमार और संजय पांडेय आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें