फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए अभ्यर्थियों का किया गया नेत्र परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को एआरटीओ में स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लाइसेंस बनवाने के लिए पहुंचे 200 लोगों की आंखों की जांच की गई। आवेदकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाकर बुकलेट भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

नेत्र परीक्षण शिविर में डॉ. जेके वर्मा, डॉ. रामनरेश वर्मा, डॉ. टीएस कनौजिया की टीम ने जांच की। लाइसेंस बनवाने आए लोगों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक सलाह भी दी गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन दीपक शाह की मौजूदगी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। इसके माध्यम से नशे में वाहन न चलाने का संदेश दिया गया।
कहा गया कि हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं। सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें। उपसंभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर बिना हेलमेट पहने निकल रहे बाइक सवारों को रोककर कर्मचारियों ने गुलाब का फूल देकर नियमों का पालन करने की अपील की। बिना सीट बेल्ट बांधे जा रहे कार सवारों से भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहा गया। इस दौरान यातायात निरीक्षक कमलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें