फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी टीचरों ने जताया विरोध

Tue, 17 Feb 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में लगाए गए गैर जिले के टीचरों ने केंद्र व्यवस्थापक का समय से आदेश न मिलने पर हंगामा किया और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में नकल रोकने को आसपास के जिलों के टीचरों को केंद्र व्यवस्थापक के रूप में नियुक्ति किया जाना था।

इसके लिए सोमवार को परीक्षा की बैठक में सभी को बुलाया गया था और उनको जिला प्रशासन ने चार बजे तक केंद्र व्यवस्थापक का आदेश पत्र देने का आश्वासन दिया था, पर विभाग समय से टीचरों को आदेश नहीं दे सका।

सुबह से गैर जिले से आए टीचर आक्रोशित हो गए और रसखान प्रेक्षागृह में हंगामा शुरू कर दिया। टीचरों का कहना था कि वह सुबह से आए हैं और उनको वापस घर भी जाना है।
विज्ञापन


ऐसे में देर से आदेश मिलने पर वह घर नहीं पहुंच पाएंगे, साथ ही उनके लिए खाने पीने की भी व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में परीक्षा प्रभारी/बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि एनआईसी से केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति की जा रही है। इसलिए समय लग रहा है। जल्द ही आदेश वितरित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें