फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गंधक-पोटाश पीसते समय धमाका, गंभीर रूप से झुलसे दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र नगर के मोहल्ला नौशहरा में रविवार को पाइप में रखकर दगाने के लिए गंधक और पोटाश पीसते समय धमाका हो गया। इसमें दो युवक चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके से एक युवक की हथेलियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं जबकि दूसरा युवक भी गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज लेकर आया गया। यहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नौशहरा निवासी शेखर (21) रविवार शाम को अपने घर के बरामदे में गंधक और पोटाश पीस रहे थे। इस दौरान मोहल्ले का ही तेजराम (36) भी उनके पास बैठा था। बताया जा रहा है कि पीसने के दौरान घर्षण से अचानक तेज धमाका हो गया। इसकी चपेट में आकर दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। धमाके में शेखर के हाथ की दोनों हथेलियां झुलस गईं। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
मेडिकल कॉलेज में भी हालत में सुधार की संभावना न देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। इधर, हादसे के बाद से मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल है। थानाध्यक्ष पुष्पराज गौतम ने बताया कि दोनों युवक अनार जला रहे थे तभी हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें