फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण पाइप लाइनों में लिकेज तलाशेंगे अफसर

Fri, 29 Apr 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
पानी की समस्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड बावन में ग्रामीण पाइप्ड पेयजल योजना के निरीक्षण के बाद सीडीओ ने जिले की सभी परियोजनाओं के सत्यापन के निर्देश दिए हैं। बावन में कई स्थानों पर पाइप लाइन में लिकेज मिलने पर सीडीओ ने जिला स्तरीय अफसर और जल निगम के सहायक अभियंता की टीम गठित की। टीम को योजना के तहत कराए गए कार्य की जांच और लिकेज दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


गांवों में भी पाइप लाइन के जरिए पानी पहुंचाने के लिए पाइप्ड पेयजल परियोजना से काम कराया जा रहा है। जिले के 10 ग्रामीण इलाकों में योजना से काम कराया गया है और अब काम लगभग पूरा हो गया। ग्रामीण पाइप्ड पेयजल योजना के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी टीके शिबु ने गुरुवार को बावन कस्बा में जाकर परियोजना से कराए गए कार्य का सत्यापन किया। उन्होंने पाइप लाइन में सप्लाई शुरू कराई तो कई स्थानों पर लिकेज मिला। सीडीओ ने जनपद के सभी ग्रामीण इलाकों में परियोजना से कराए गए कार्य और पाइप लाइन में लिकेज की जांच कराने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय अधिकारी और जल निगम के सहायक अभियंता की टीम गठित की है।

इनमें छिबरामऊ परियोजना की जांच को जिला कार्यक्रम अधिकारी, जरसेनामऊ परियोजना के लिए जिला कृषि अधिकारी, मझिगवां परियोजना के लिए सहायक निदेशक बचत, हरपालपुर परियोजना के लिए जिला उद्यान अधिकारी, गौसगंज परियोजना के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी, मझिला परियोजना के लिए पीओ नेडा, बेहंदर कला परियोजना के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी, परसोला परियोजना के लिए जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी और बिलग्राम परियोजना के लिए सहायक निदेशक मत्स्य को नामित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने नामित अधिकारियों को तीन दिन में जांच कर वर्तमान में हुए कार्य और पाइप लाइन के लिकेज की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बावन में भी होगा दोबारा सत्यापन
हरदोई। बावन परियोजना का भी दोबारा सत्यापन करने के निर्देश सीडीओ ने दिए। सीडीओ को निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर पाइप लाइन में लिकेज मिला था, जिनको दुरुस्त कराने के निर्देश जल निगम के अधिशासी अभियंता को भी दिए थे। बावन में उनके निर्देशों के अनुसार कार्य कराया गया है या नहीं, इसकी जांच के लिए जिला सहायक निबंधक सहकारिता को नामित किया है।

इन बिंदुओं पर होगी जांच
हरदोई। पाइप्ड परियोजना की जांच के लिए कुछ बिंदुओं को भी सीडीओ ने निर्धारित किया है। इसमें परियोजना पर क्या कार्य होना था और वर्तमान में क्या कार्य हुए, कुल कितने स्टैंड पोस्ट लगे हैं और कितनी लंबी पाइप लाइन डाली गई है। पाइप लाइन में लिकेज है अथवा नहीं और पाई गई कमियों को दूर करने में कितना समय लगेगा। इन बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें