फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ से हुई टप्पेबाजी का खुलासा, सोना और नगदी बरामद

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए टप्पेबाज और पीछे खड़ा पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकुन्नी में ज्वैलरी शॉप से हुई टप्पेबाजी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। दो शातिरों को गिरफ्तार कर तीन लाख रुपये कीमत का सोना और 41 हजार रुपये भी बरामद कर लिए है।
विज्ञापन

ग्राम ढिकुन्नी निवासी सुरेश कुमार मौर्य की ज्वैलरी शॉप गांव में ही स्थित बाजार में है। 15 फरवरी को चांदी की चंद्रमा और हाय खरीदने के बहाने दो युवकों ने टप्पेबाजी कर ली थी।
सीसीटीवी कैमरे में दोनों संदिग्ध कैद हो गए थे। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अतरौली थानाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि दो संदिग्धों कालू नायक निवासी शिवनगर पार्ट - दो थाना सिटी जनपद रेवाड़ी हरियाणा और विजय पाल निवासी ग्राम चिपराणा थाना एनआईए जनपद अलवर राजस्थान को बुधवार रात संडीला सीमा पर ढिकुन्नी पुलिया के निकट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कालू नायक के कब्जे से दो लाख रुपये कीमत का 38 ग्राम सोना और 28 हजार रुपये बरामद हुए हैं, जबकि विजय पाल के कब्जे से एक लाख रुपये कीमत का 19 ग्राम सोना और 13 हजार रुपये बरामद हुए हैं। विजय पाल के पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी मिले हैं। दोनों ने टप्पेबाजी की घटना को स्वीकार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।
इनसेट
फेरी लगाकर देते थे घटनाओं को अंजाम, गला दिए थे जेवर
पुलिस से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि हरियाणा और राजस्थान के कुछ युवक पिछले कुछ समय से रहिमाबाद के आसपास के इलाकों में डेरा डाले हुए थे। ये लोग फेरी लगाते हैं और इसी दौरान घटनाओं को अंजाम दे देते हैं।
फेरी में भी कभी साड़ी बेचने निकलते हैं तो कभी बर्तन। इसी तरह से इन लोगों ने सुरेश की दुकान को चिह्नित किया था और फिर घटना को अंजाम दे दिया। टप्पेबाजी के दौरान सोने के जो जेवर पार किए गए थे, उन्हें गलाकर सोना बना लिया जाता था और फिर इसे बेच दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें